DikshaTrivedi | OneIndiaTV | Fri, 25 Oct 2024 02:12 PM

टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में इस बार टीवी से लेकर बॉलीवुड, साउथ के स्टार्स के अलावा फिटनेस इनफ्लुएंसर, राजनेता तक ने इस शो में एंट्री की है। शो में अब एलिमिनेशन भी शुरू हो चुका का है। अब तक शो से दो लोग बेघर हो चुके हैं। वहीं, अब तीसरे कंटेस्टेंट पर तलवार लटकी है। आइए जानते हैं कौन है वो?

इस कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार

वीकेंड का वार आते-आते कंटेस्टेंट पर एलिमिनेशन की तलवार लटकने लगती है। ऐसे में अब बिग बॉस खबरी की रिपोर्ट के अनुसार घर के एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट पर खतरा मंडरा रहा है। ये कोई और नहीं, बल्कि नायरा बनर्जी हैं। मेकर्स ने नायरा गेम में ट्विस्ट लाने के लिए नायरा को आउट करने का फैसला लिया है। और ये सब वीकेंड का वार में होने वाला है। सलमान नायरा का नाम ले सकते हैं। इस खबर से फैंस काफी शॉक्ड हैं। फिलहाल इस बात को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो ये नायरा और उनके फैंस के लिए तड़गा झटका झटका हो सकता है।

शो से खत्म हुआ इन दो का सफर

बिग बॉस 18 के घर से बीते दिनों अनुपमा फेम मुस्कान बमाने को एलिमिनेट कर दिया गया है। मुस्कान को ‘एक्सपायरी सून’ टास्क की वजह से बाहर होना पड़ा। मुस्कान से पहले वायरल भाभी यानी हेमा शर्मा को बाहर किया गया है। अब घर में चाहत पांडे, विवियन डीसेना, आयशा सिंह, आरफीन खान और सारा खान, फिटनेस इनफ्लुएंसर रजत दलाल, खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर करण वीर मेहरा, अरुणाचल प्रदेश की चुम दरांग, अविनाश मिश्रा, शिल्पा शिरोडकर, नायरा बनर्जी, श्रुतिका अर्जुन, बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा, एलिस कौशिक, ईशा सिंह बचे हैं।