
देश के बड़े उद्योगपतियों में से एक टाटा ग्रुप चेयरमैन रतन टाटा के निधन के बाद उन्हें भारत रत्न देने की मांग उठने लगी है। महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा को भारत रत्न पुरस्कार की मांग का प्रस्ताव रखा है। गुरुवार को महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें उद्योगपति रतन टाटा का नाम भारत रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित करने का फैसला लिया गया है। महाराष्ट्र कैबिनेट ने आज एक शोक प्रस्ताव भी पारित किया है।
एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा “मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि दिग्गज उद्योगपति पद्म विभूषण रतन टाटा के सम्मान में आज (गुरुवार 10) राज्य में एक दिन का शोक मनाया जाएगा। रतन टाटा को श्रद्धांजलि के रूप में राजकीय अंतिम संस्कार किया जाएगा।”
पोस्ट में कहा गया कि इस दौरान राज्य के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और सरकार का कोई सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी रतन टाटा का राजकीय समारोह में अंतिम संस्कार करने के निर्देश दिए हैं।