पटना में BPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन मंगलवार को और उग्र हो गया। 70वीं BPSC परीक्षा को लेकर बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे और मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने लगे। प्रदर्शनकारी नेगेटिव मार्किंग खत्म करने, एकल परीक्षा प्रणाली लागू करने और 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान डाक बंगला चौराहे के पास छात्रों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिस कार्रवाई के बावजूद छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा।
