मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में जारी प्रदर्शनों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को दिल्ली आने से रोका जा रहा है और राजधानी में जगह-जगह भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
राहुल गांधी ने कहा कि पूरी दिल्ली को किले में तब्दील कर दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था से संकेत मिलता है कि सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि दिल्ली पुलिस के करीब 50 प्रतिशत कर्मी उनके साथ हो रहे घटनाक्रम का समर्थन करते हैं।
