अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले अग्निवीरों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब चार साल की सेवा पूरी करने के बाद अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल दिया जाएगा। मोदी कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से अग्निवीरों को सेना में लंबे समय तक सेवा देने का अवसर मिलेगा।
इस फैसले की जानकारी देते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बताया कि अग्निपथ योजना की शुरुआत 14 जून 2022 को हुई थी। योजना के तहत अग्निवीरों के प्रदर्शन का लगातार आकलन करने और समय-समय पर इसकी समीक्षा करने का प्रावधान था।
उन्होंने कहा कि अग्निवीरों के पहले बैच का चार साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। अब तक मिले फीडबैक में उनके प्रदर्शन को सकारात्मक पाया गया है। पहले योजना के तहत 25 प्रतिशत अग्निवीरों को योग्यता के आधार पर नियमित सेवा में शामिल किया जाना था, जबकि बाकी 75 प्रतिशत को चार साल बाद सेवा से मुक्त होना था।
लेकिन नए फैसले के तहत इन 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार दिया जाएगा। यह अवधि पूरी होने के बाद इच्छुक अग्निवीरों को निर्धारित चयन प्रक्रिया के जरिए सशस्त्र बलों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
