
केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार (25, जनवरी, 2025) को पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी है. देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री. भीमसिंह भावेश, डॉक्टर नीरजा भटला, एथलीट हरविंदर सिंह को पदम पुरस्कार मिला है.
यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में महान काम करने वालों को दिया जाता है. गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कुवैत की योग साधिका शेखा ए.जे. अल सबाह, उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपत्ति ह्यूग और कोलीन गैंटजर को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.
इन महान शख्सियतों को मिलेगा सम्मान
भक्ति गायक भेरू सिंह चौहान, पत्रकार भीम सिंह भावेश, उपन्यासकार जगदीश जोशीला, सर्वाइकल कैंसर की वकालत करने वाली नीरजा भाटला और कुवैत की योग चिकित्सक शेखा ए जे अल सबा भी पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में शामिल हैं. नागालैंड के फल किसान एल हैंगथिंग, पुडुचेरी के वादक पी दत्चानमूर्ति. मध्य प्रदेश के सामाजिक उद्यमी सैली होलकर, मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्ली और अन्य पद्म पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट में शामिल हैं.
विलास डांगरे, वेंकप्पा अंबाजी सुगातेकर, हरिमन शर्मा, जुमदे योमगाम गामलिन, नरेन गुरुंग और जगदीश जोशीला, बतूल बेगम, पंडि राम मंडावी, निर्मला देवी अन्य मशहूर हस्तियां हैं जिन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा.
जगदीश जोशीला: साहित्य एवं शिक्षा (निमाड़ी) मध्य प्रदेश.
जोनास मसेटी: आध्यात्मिकता, ब्राजील के वेदांत गुरु.
पी. दत्चनमूर्ति: कला (संगीत), थाविल, पुडुचेरी.
नीरजा भाटला: मेडिसिन (स्त्री रोग), दिल्ली.
शेखा ए जे अल सबा: चिकित्सा (योग) कुवैत.
ह्यूग और कोलीन गैंट्ज़र: साहित्य और शिक्षा, यात्रा, उत्तराखंड.
हरिमन शर्मा: कृषि, सेब, हिमाचल प्रदेश.
नरेन गुरुंग: कला-गायन (लोक-नेपाली), सिक्किम.
हरविंदर सिंह: खेल (दिव्यांग), तीरंदाजी, हरियाणा.
विलास डांगरे: चिकित्सा, होम्योपैथी, महाराष्ट्र.
भेरू सिंह चौहान: कला (गायन) निर्गुण, मध्य प्रदेश.
जुमदे योमगाम गैमलिम: सामाजिक कार्य, अरुणाचल प्रदेश.
एल हैंगथिंग: अन्य (कृषि) फल, नागालैंड.
वेंकप्पा अम्बाजी सुगतेकर: आर्ट (वोकल्स) फोल्ड, गोंधली, कर्नाटक.
भीम सिंह भावेश: सामाजिक कार्य, दलित, बिहार.
लिस्ट में इन नामों के अलावा, गोकुल चंद्र दास (पारंपरिक वादक), वेलू आसान (पारंपरिक वादन), भीमावा डोड्डाबालप्पा (छाया चित्रण), परमार लावजीभाई नागजी भाई (बुनकरी), विजयलक्ष्मी देशमाने (कैंसर के खिलाफ जंग), चेतराम देवचंद पवार (वन रोपण), पांदी राम मांडवी (वाद्य यंत्र निर्माता), राधा बहन भट्ट (महिला सशक्तीकरण), सुरेश सोनी (कुष्ण रोगियों की सेवा) जैसे नाम भी शामिल हैं. इन पुरस्कारों की घोषणा आम तौर पर हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है.