
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक इवेंट में शामिल होने के लिए बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई आईं हैं. प्रियंका मुंबई आते ही इवेंट में शामिल हुईं थीं. प्रियंका और मालती के बाद उनके पति निक जोनस भी इंडिया आ गए थे. निक के इंडिया आने के बाद प्रियंका अपनी फैमिली के साथ रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच गई हैं. प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी अयोध्या गई हैं. प्रियंका की फैमिली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
अयोध्या से प्रियंका की वीडियो वायरल हो रही है. वीडियो में प्रियंका येल्लो कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं. वहीं निक जोनस भी ट्रेडिशनल अवतार में ऑफ व्हाइट कलर के कुर्ता-पजामा में नजर आए. प्रियंका की मां मधु ने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई थी. मालती भी ट्रेडिशनल अवतार में बहुत क्यूट लगी