
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बताया कि परीक्षाओं में किस भी तरीके की रुकावट उचित नहीं है. हाल ही में पेपर लीक की घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम सरकार कर रही है. पहले भी कई राज्यों में पेपर लीक का मामला आया है. इसके खिलाफ दलीय राजनीति से ऊपर उठना होगा.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ये सदी भारत की सदी है, और इसका प्रभाव आने वाले एक हजार वर्षों तक रहेगा.
देश में हाल में हुए आम चुनाव के दौरान कश्मीर में हुए मतदान में कई रिकॉर्ड टूटने की ओर ध्यान दिलाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि इन चुनाव के माध्यम से घाटी ने देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत के लोगों ने हमेशा लोकतंत्र के प्रति अपना पूर्ण विश्वास प्रकट किया है, चुनाव से जुड़ी संस्थाओं पर पूरा भरोसा जताया है. .