पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के दौरे के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। विरोध प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को देखते ही नारेबाजी शुरू कर दी। माहौल तनावपूर्ण होता देख सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और अभिषेक बनर्जी को सुरक्षा घेरे में लेकर वहां से सुरक्षित निकाला। एहतियात के तौर पर उन्हें हेलमेट भी पहनाया गया।
घटना के दौरान बीजेपी समर्थकों ने ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए, जिससे इलाके में राजनीतिक माहौल और गरमा गया। इस घटनाक्रम के बाद सोनारपुर में टीएमसी और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
