नई दिल्ली/मुरादाबाद। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने देश के यशस्वी रक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के पावन अवसर पर नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने रक्षा मंत्री का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का सरल, सौम्य, कर्मनिष्ठ एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाला व्यक्तित्व करोड़ों कार्यकर्ताओं और देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और राष्ट्र के प्रति समर्पित कार्यशैली ने देश को नई दिशा प्रदान की है तथा उनके मार्गदर्शन में भारत निरंतर विकास और सुरक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।
उन्होंने ईश्वर से कामना की कि रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह सदैव स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान रहें तथा उनका मार्गदर्शन देश और संगठन को निरंतर मिलता रहे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर भी उपस्थित रहे। विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने रक्षा मंत्री को जन्मदिवस की पुनः शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति अपना सम्मान और आदर व्यक्त किया@जफर/INN
