दिल्ली के साउथ एवेन्यू में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं में डेरेक ओ’ब्रायन, डोला सेन, प्रतिमा मंडल और समीरुल इस्लाम शामिल हैं। पुलिस सभी को प्रिजन वैन में बैठाकर थाने ले गई।
वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी दिल्ली पुलिस ने डिटेन किया। उनके साथ संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। दोनों दलों के नेताओं के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से राजधानी में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
