दिवाली और छठ पूजा के मौके पर लाखों लोग घर जाने के लिए तत्काल टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन 17 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 से 11 बजे के बीच, जब तत्काल टिकट बुकिंग का समय है तो IRCTC की वेबसाइट अचानक डाउन हो गई है. वहीं, IRCTC का मोबाइल ऐप भी काम नहीं कर रहा है. ऐसे में लोग परेशान हैं कि टिकट बुक कैसे करें.
IRCTC की वेबसाइट पर लिखे नोटिफिकेशन के मुताबिक, अगले एक घंटे तक सभी साइटों के लिए बुकिंग और कैंसिलेशन उपलब्ध नहीं होगा. कैंसिलेशन या टीडीआर फाइल करने के लिए 08044647999 और 08035734999 पर कॉल करें या etickets@rcte.co.in पर ईमेल कर सकते हैं.
त्योहार के मौके पर तत्काल टिकट बुकिंग के वक्त वेबसाइट डाउन होने से परेशान लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर IRCTC के प्रति नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.
