उत्तर प्रदेश के संभल जिले के मुस्लिम बहुल इलाके में सनातन के लगातार सबूत मिल रहे हैं। इसके बाद भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण (ASI) की टीम सर्वे कर रही है। संभल में आज लगातार दूसरे दिन भी सर्वे किया जा रहा है। शनिवार को भी ASI की टीम संभल के कल्कि विष्णु मंदिर पहुंच गई है। अब यहां पर ASI की टीम सर्वे का काम कर रही है। ASI की टीम के साथ प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं।

आज एएसआई की टीम ने संभल के कल्कि मंदिर में स्थित प्राचीन कृष्ण कूप का सर्वे किया. इसके अलावा, मंदिर के अंदर जाकर भी मंदिर के पुजारी के साथ सर्वे किया गया. टीम ने मंदिर के अंदर बने हुए गुंबद का भी फोटो कैप्चर किया है.  स्थानीय प्रशासन के द्वारा सुरक्षा कारणों के चलते यह सर्वे गुपचुप तरीके से कराया गया.

साल 2021 में आए थे सीएम योगी

बता दें कि शुक्रवार को ASI की टीम ने 5 तीर्थ और 19 कूपों यानि कुल 24 जगहों का सर्वे किया था। आज कृष्ण कूप का सर्वेक्षण किया जाएगा। ये कूप संभल में कल्कि मंदिर के पास है। जो बहुत ही प्राचीन है। मंदिर के गेट पर एक बोर्ड लगा हुआ है। इसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भी लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि साल 2021 में सीएम योगी यहां आए थे। अब यहां के कूपों और तीर्थों के सर्वे का काम किया जा रहा है।