केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एंटी पेपर लीक विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब दिया। इसके बाद विपक्ष के विरोध और हंगामे के बीच सदन ने संशोधनों सहित पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। इस तरह बिल लोकसभा से पारित हो गया।
