मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के लिए दिए गए उपहार के तहत मुरादाबाद जनपद की करीब 3,404 रसोइयां लाभान्वित हो रही हैं। मुख्यमंत्री की इस पहल को रसोइयों के सम्मान, प्रोत्साहन और कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर रविवार को मुरादाबाद के कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया। कार्यक्रम में एमएलसी श्री गोपाल अंजान, जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया और मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों एवं उपस्थित रसोइयों ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को लाइव देखा और सुना।

परिषदीय विद्यालयों में रसोइयां बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती हैं। विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने में उनकी भूमिका अहम है। मुख्यमंत्री द्वारा रसोइयों के लिए दिए गए इस उपहार को उनके कार्य के प्रति सम्मान और प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ विद्यालयों में कार्यरत सहयोगी कार्मिकों के हितों और सम्मान का भी ध्यान रख रही है। रसोइयों की सेवाएं विद्यालयी व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके योगदान से हजारों बच्चों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

मुरादाबाद जनपद में करीब 3,404 रसोइयों के लाभान्वित होने से इस पहल का व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने में सहायक होते हैं।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के साथ ही जनपद में मुख्यमंत्री की पहल को लेकर रसोइयों में उत्साह देखने को मिला@शांतनु/INN
