मुरादाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने सोमवार को एडीएम प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम के साथ शहर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आयोग द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था निगरानी प्रणाली तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों के संबंध में जानकारी प्राप्त की इस दौरान एडीएम प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं और रखरखाव से संबंधित जानकारी से अवगत कराया।

डॉ. पैंसिया ने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी साथ ही सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए@शांतनु/INN
