मुरादाबाद। मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने जनसुनवाई करते हुए जिलेभर से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने एक-एक कर शिकायतकर्ताओं की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को मामलों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विकास कार्य, नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत की मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा शिकायतकर्ता को निस्तारण की जानकारी भी उपलब्ध कराएं।
जनसुनवाई के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे@शांतनु/INN
