दिल्ली के ओखला फेज-1 इलाके में बुधवार को कम्युनिटी हॉल के पास सिलेंडर ब्लास्ट से अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।
फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
