उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य कैबिनेट ने एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद अब नाम बदलने की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हालांकि, एयरपोर्ट का नाम आधिकारिक रूप से बदलने के लिए जरूरी औपचारिकताएं अभी बाकी हैं।
