राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के बीच धरना-प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थानों में बदलाव किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिशों के आधार पर जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया गया है। इसके लिए जारी अधिसूचना भी रद्द कर दी गई है।
नई व्यवस्था के तहत अब दिल्ली में रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान को धरना-प्रदर्शन के लिए निर्धारित किया गया है। इस फैसले के बाद राजधानी में विरोध-प्रदर्शनों के लिए जंतर-मंतर के स्थान पर नए विकल्प तय किए गए हैं।
