कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जमानत मिल गई है। दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ रिहा करने का आदेश दिया है। दीपके को शुक्रवार को दिल्ली में तिरंगा मार्च निकालने के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया था।
वहीं, नेहा बोरा को देर रात ही रिहा कर दिया गया था, जबकि अभिजीत दीपके को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने उनकी रिहाई के निर्देश दिए।
रिहाई के साथ अभिजीत दीपके को कुछ शर्तों का पालन करना होगा। मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति बांड पर हस्ताक्षर करने को कहा गया है। जमानत के तहत लगाई गई अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।
