शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को यूपी एसटीएफ की वाराणसी यूनिट और लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त टीम ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। अब जांच के दौरान मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी कार्रवाई की जाएगी।
