पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनाव से पहले उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए 40 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। इस सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई कैबिनेट मंत्रियों को जगह दी गई है। भगवंत मान संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में भी इसी सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं।
पहली सूची में जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा का नाम भी शामिल है। पार्टी ने उन्हें एक बार फिर चुनाव लड़ने का मौका दिया है। इसके अलावा सूची में बड़ी संख्या में मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताया गया है। पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं, जिनमें से 40 सीटों पर AAP ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी के इस ऐलान को आगामी चुनाव की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
