मुरादाबाद। जनपद के थाना भोजपुर क्षेत्र में पुराने मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने और महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार (7 नवंबर) को ग्राम जैतपुर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, थाना भोजपुर क्षेत्र के ग्राम जैतपुर निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव का ही रहने वाला राहत अली पुत्र जहूर उसके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने पुराने मुकदमे में फैसला करने का दबाव बनाया। महिला द्वारा मना करने पर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में थाना भोजपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 490/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 333 और 351(3) में मुकदमा दर्ज किया था।
मामले में कार्रवाई करते हुए निरीक्षक अपराध विनोद कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विपिन कुमार तथा पुलिस टीम ने आरोपी राहत अली को 7 नवंबर को सुबह करीब 10:10 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध विनोद कुमार, उपनिरीक्षक विपिन कुमार, कांस्टेबल पंतराम और कांस्टेबल समीर तोमर शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है@जफर/INN
