जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए हमला किया है। जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने एक नाके पर तैनात CRPF जवानों पर अचानक गोलियां चला दीं। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 3 जवान घायल हो गए।
घटना को लेकर CRPF की ओर से आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है। बल के मुताबिक, बुधवार दोपहर कुलगाम में यह हमला उस समय हुआ, जब जवान नाके पर ड्यूटी कर रहे थे। फायरिंग के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
