अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। पवन हंस का हेलिकॉप्टर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी का शिकार हो गया, जिसके बाद पायलट ने उसे समुद्र में उतार दिया। अच्छी बात यह रही कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
यह हेलिकॉप्टर पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर जा रहा था। सुबह करीब 9:30 बजे उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या आने पर पायलट ने सुरक्षा को देखते हुए समुद्र में क्रैश लैंडिंग कराई। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर मायाबंदर के रनवे से करीब 300 मीटर पहले समुद्र में उतरा।
हेलिकॉप्टर में 2 क्रू मेंबर और 5 यात्री समेत कुल 7 लोग सवार थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया।
