उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित आवास पर पर आज, 25 फरवरी 2026 की सुबह आयकर विभाग (Income Tax) ने छापेमारी की है।
सूत्रों के मुताबिक अधिकारी वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। घर के अंदर फाइलें और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खंगाले जा रहे हैं। आयकर विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
बताया जा रहा है कि कैंसर से जूझ रहे विधायक फिलहाल लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आवास में आइसोलेशन में रहते हैं। बलिया की रसड़ा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह के घर यह कार्रवाई कई घंटों तक चल सकती है।
