मुरादाबाद। थाना भोजपुर पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में अब्दुल हसन पुत्र जहीर आलम उम्र 24 वर्ष तथा कासिम पुत्र अहसान अली उम्र 23 वर्ष शामिल हैं। दोनों ग्राम मंसूरपुर थाना भोजपुर क्षेत्र के निवासी हैं।
बताया गया कि दोनों आपस में झगड़ा कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दोनों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक थाना भोजपुर के निर्देशन में की गई।
