मुरादाबाद। थाना भोजपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए सोमवार को दो वारंटी अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया। दोनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार पहली गिरफ्तार अभियुक्ता मोमीना पत्नी अहमद उर्फ लालू निवासी मोहल्ला फतेहपुरी, भोजपुर है। वह एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मुकदमे में वांछित चल रही थी। यह मामला थाना भोजपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 2813/22, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित है। मामले की अगली पेशी 24 जून 2026 निर्धारित है।
दूसरी अभियुक्ता शहाना पत्नी रिफाकत निवासी मोहल्ला धर्मपुर आंगा, भोजपुर को भी गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाना भोजपुर में मुकदमा संख्या 2202/25, धारा 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी टीम में महिला उपनिरीक्षक निशी चौधरी, महिला कांस्टेबल संगीता, महिला कांस्टेबल शालू सैनी तथा कांस्टेबल निखिल चौधरी शामिल रहे। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक थाना भोजपुर के निर्देशन में की गई@जफर-INN
