मुरादाबाद। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वा ने थाना डिलारी पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त की।

गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने चिन्हित कुर्बानी स्थलों एवं वेस्ट डंपिंग स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई व्यवस्था, सुरक्षा इंतजामों तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित लोगों को त्योहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्था न फैलाने और प्रशासन द्वारा तय नियमों का पालन करने की अपील भी की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाना डिलारी क्षेत्र में हुए इस फ्लैग मार्च और निरीक्षण से आमजन में सुरक्षा का संदेश देने के साथ-साथ प्रशासन की सतर्कता भी साफ दिखाई दी@जफर-INN
