आम आदमी पार्टी ने E20 (एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) के मुद्दे पर देशभर में बड़ा जनआंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर केंद्र सरकार E20 नीति पर पुनर्विचार नहीं करती, तो विरोध प्रदर्शन और तेज किए जाएंगे। साथ ही, अगले सप्ताह प्रधानमंत्री आवास तक हस्ताक्षर अभियान (पेटीशन) लेकर मार्च करने की भी तैयारी की जा रही है।
पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि जिस तरह युवाओं की एकजुट आवाज़ के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा, उसी तरह E20 के मुद्दे पर भी लोगों को एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करनी होगी। उन्होंने बताया कि इस शनिवार ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शामिल होकर इस विषय पर अपनी राय रख सकेंगे।
