मुरादाबाद। महानगर युवक कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अरमान खुर्शीद के स्वागत का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को असालतपुरा स्थित हाफिज बनने की पुलिया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अरमान खुर्शीद का जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम का आयोजन अरशद अंसारी के निवास पर किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अरमान खुर्शीद का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ता उन्हें जुलूस की शक्ल में कार्यक्रम स्थल तक लेकर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रिजवान कुरैशी ने अरमान खुर्शीद का समर्थन करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस को अरमान खुर्शीद के रूप में एक ऊर्जावान और सक्रिय नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा कि अरमान जिस तरह युवाओं को संगठन से जोड़ने और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं, उससे संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। आने वाला समय युवाओं की भागीदारी का है और मिशन-2027 में कांग्रेस की सफलता के लिए युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने और अरमान खुर्शीद के नेतृत्व में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।
स्वागत से अभिभूत अरमान खुर्शीद ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए आगामी मिशन-2027 की सफलता के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का टास्क कार्यकर्ताओं को दिया।
कार्यक्रम के दौरान कई वार्ड अध्यक्षों के नाम भी फाइनल किए गए। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जुनैद कुरैशी ने युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से संगठन के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि महानगर कांग्रेस की कमेटी हर कदम पर युवा कांग्रेस के साथ खड़ी रहेगी।
पूर्व जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन आजम अंसारी ने किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जुनैद कुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रिजवान कुरैशी, अफजल साबरी, नजाकत ठेकेदार, विवेक गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे@शांतनु/INN
