मुरादाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा’ का कार्यक्रम बुधवार को मुरादाबाद में आयोजित किया गया। पंचायत भवन सभागार में आयोजित संकल्प सभा में प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री अनिल सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत भवन सभागार में हुई, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा की यात्रा पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी लोगों ने सुना। दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा, सुशासन, विकास और राष्ट्र निर्माण को केंद्र में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जनसेवा और विकसित भारत पर प्रभारी मंत्री ने दिया जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री अनिल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा और राष्ट्र निर्माण की यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ ही जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान में भी अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने की बात कही।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश के विकास की प्रक्रिया में प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ काम करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
संकल्प सभा में कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भण्डुला, विधायक विनोद अग्रवाल सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
पंचायत भवन से अंबेडकर पार्क तक निकली सेवा ज्योति यात्रा
संकल्प सभा के बाद सेवा ज्योति यात्रा पंचायत भवन से निकाली गई। यात्रा का मार्ग सिविल लाइंस स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क तक रहा। यात्रा में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेशों के साथ विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। पंचायत भवन से शुरू हुई यात्रा के दौरान पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अनुशासित तरीके से आगे बढ़ते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचे।

अंबेडकर पार्क पहुंचने के बाद यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने का अवसर सेवा और जनभागीदारी की भावना को और मजबूत करने का अवसर है।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला एवं महानगर संगठन से जुड़े पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत का संदेश प्रमुखता से सामने आया@शांतनु/INN
