भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार (14 अक्टूबर, 2025) को बिहार चुनावों के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी गई. लिस्ट के अनुसार नंद किशोर यादव का टिकट कट गया है. पटना साहिब से अब रत्नेश कुशवाहा को मौका दिया गया है. इस लिस्ट में कुल 71 प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं. एनडीए में सीट बंटवारे के बाद बीजेपी को 101 सीट मिली है. अन्य सीटों पर दूसरी लिस्ट में प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होगा.





पटना साहिब से नंद किशोर यादव का टिकट कटा है. उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं. भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है. मुझे पार्टी से कोई शिकायत नहीं है. नई पीढ़ी का स्वागत है अभिनंदन है. पटना साहिब विधानसभा के लोगों ने मुझे लगातार सात बार विजयी बनाया है. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के रूप में जो स्नेह और प्यार मुझे दिया उसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा. सबका आभार.”
