मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मा० संगीता जैन शुक्रवार को सर्किट हाउस मुरादाबाद पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला उत्पीड़न के प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निस्तारित किया जाए।

महिला जनसुनवाई के दौरान कुल 09 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। सदस्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों को महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के उपरांत महिला आयोग की सदस्य द्वारा थाना मझोला एवं जिला कारागार का निरीक्षण भी किया गया।
जनसुनवाई के दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, सीओ सिविल लाइन, अधीक्षक कारागार, महिला थाना अध्यक्ष, मझोला थाना अध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी गण, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक गुंजन तिवारी, मनोसामाजिक काउंसलर तनिषा दिवाकर आदि उपस्थित रहे@शांतनु/INN
