मुरादाबाद। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षा विभाग से संबंधित डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स अकी मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विगत बैठक अमें दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की तथा अपेक्षित प्रगति न मिलने पर संबंधित अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को और अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने के लिए पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आउपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।

निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने डीसी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को पद से हटाने के संबंध में प्रथम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की व्यवस्थाओं एवं विभागीय कार्यों का प्रभावी अनुश्रवण न किए जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी को दिए।
जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे विभागीय कार्यों में सक्रिय रुचि लेते हुए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा, विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, शिक्षकों की उपस्थिति एवं शिक्षण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार केवल निर्देशों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका प्रभाव विद्यालयों और विद्यार्थियों के स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रितु तोमर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे@शांतनु/INN
