अमेठी में अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। स्मृति ईरानी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में तीनों नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी में शामिल होने के बाद अभय सिंह ने मंच से संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी छोड़ने के पीछे की वजहें बताईं। उन्होंने सपा पर सनातन धर्म के प्रति विरोधी रुख अपनाने, सरकारी भर्तियों में भेदभाव करने और चापलूसी को बढ़ावा देने जैसे आरोप लगाए। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली में हुए आंदोलन, नौकरी से जुड़े कथित घोटालों और 2024 के अयोध्या चुनाव का भी जिक्र किया।
