मुरादाबाद। जिलाधिकारी अनुनय झा और मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी ने म पंचायत भवन परिसर में 12 से 16 अक्तूबर 2026 तक आयोजित हो रहे मंडलीय सरस मेले का भ्रमण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने प्रत्येक स्टॉल पर पहुंचकर स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की बारीकियों और विशेषताओं के बारे में जानकारी ली।
डीसी स्वतः रोजगार आरपी भगत ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को प्रत्येक स्टॉल पर उपलब्ध उत्पादों की बारीकियों के बारे में जानकारी दी।

डीसी स्वतः रोजगार ने बताया कि 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे इस मंडलीय सरस मेले में मंडल के 40 विकासखंडों के 80 से अधिक स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद 40 स्टॉलों पर उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि बिजनौर के 11, मुरादाबाद के 09, सम्भल के 06, रामपुर के 06 और अमरोहा के 08 स्टॉल लगे हैं
बिजनौर के स्टॉलों पर मल्टीग्रेन आटा, चिप्स, अचार, मिलेट्स उत्पाद, दीपावली के अवसर पर सजावट के सामान, सरसों का तेल, गुड़, गन्ने का सिरका, दरी, चादर आदि घरेलू उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं।

मुरादाबाद के स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार जूट उत्पादन, गोबर उत्पादन, पूजन सामग्री, पापड़, कैंडी, चक्की से पिसे हुए मसाले, पायदान, भेलपुरी और हैंडलूम उत्पाद उपलब्ध हैं।
संभल के स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर रामदाना, पीली सरसों का तेल, मसाले, हींग, बरी, पापड़ आदि उपलब्ध हैं।

रामपुर के स्टॉलों पर गुलदस्ते, मिलेट्स उत्पाद और सौंदर्य उत्पाद उपलब्ध हैं इसी प्रकार अमरोहा के स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों पर अचार, पापड़, सिमरानी कप और जूट बैग उपलब्ध हैं@शांतनु/INN
