पाकिस्तान के पेशावर स्थित अफरीदी आबाद इलाके में एक निजी स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 20 छात्र और एक महिला शिक्षिका शामिल हैं।
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक छात्रों में 18 लड़के और दो लड़कियां हैं। इन बच्चों की उम्र 7 से 12 साल के बीच थी। हादसे में 21 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
