बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इस लिस्ट में वो चार सीटें भी शामिल हैं, जिनपर चिराग पासवान दावा कर रहे थे.
जेडीयू की यह लिस्ट सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे पर बनी सहमति के बाद जारी की गई है. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और बिहार के विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगा.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. वे पहले चरण में उम्मीदवारों के नामांकन में भी शामिल होंगे और कोसी इलाके में कैंप कर चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे.
