नोएडा के सेक्टर-62 स्थित आई.थम हाइट्स में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग अचानक गिरने से नीचे खड़ी एक दर्जन से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह पूरा मामला थाना सेक्टर-58 क्षेत्र का है।
