मुरादाबाद। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुरादाबाद पुलिस ने शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2026 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। डिलारी पुलिस ने गो-वध के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जबकि मझोला पुलिस ने मोबाइल छिनैती के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया। इसके अलावा शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में तीन व्यक्तियों और दो वारंटियों को भी हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गो-वध के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर गो-वध में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 अक्टूबर को थाना डिलारी पुलिस ने चेकिंग के दौरान आस मोहम्मद पुत्र छिद्दा निवासी मुस्तफापुर, थाना डिलारी, मुरादाबाद को गिरफ्तार किया।

इस मामले में थाना डिलारी पर मुकदमा अपराध संख्या 288/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/8 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मोबाइल छिनैती के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी हिरासत में
थाना मझोला क्षेत्र में मोबाइल छिनैती के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 16 अक्टूबर को अमरोहा जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन छीनने के संबंध में शिकायत दी थी। तहरीर के आधार पर थाना मझोला में मुकदमा अपराध संख्या 1148/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2), 317(2) और 3(5) में मुकदमा दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। 17 अक्टूबर को पुलिस ने विवेक पुत्र जगदीश, सोनू कुमार पुत्र ओमप्रकाश और दिनेश उर्फ जानू पुत्र बलदेव को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी ट्रिपल स्टोरी, काशीराम नगर, थाना मझोला, मुरादाबाद के निवासी हैं। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
शांति व्यवस्था भंग करने पर तीन व्यक्ति हिरासत में
जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126/135 के तहत हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। ये तीनों मामले थाना भोजपुर क्षेत्र के बताए गए हैं।
इसके अतिरिक्त थाना मूंढापांडे और थाना ठाकुरद्वारा पुलिस ने एक-एक वारंटी को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराध नियंत्रण, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान जारी है@जफर/INN
