मुरादाबाद। विधानसभा कुंदरकी की ग्राम पंचायत ऊंचाकनी में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह की ओर से भाजपा जिला मंत्री ब्रजेश लोधी, रतनपुर कलां मंडल अध्यक्ष बबलू जाटव, मंडल महामंत्रीगण, ग्राम प्रधान, बूथ अध्यक्षों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की गई।

ग्राम चौपाल में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, जिनके संबंध में मौजूद अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई तथा शीघ्र निस्तारण के लिए कहा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान की प्रक्रिया को गति देना रहा।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों की ओर से उठाए गए मुद्दों पर जानकारी दी और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा की। ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने पर जोर दिया गया।

विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वय से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराने तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनसमस्याओं का प्रभावी निस्तारण कराना प्राथमिकता है।
उन्होंने दोहराया कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे@जफर/INN
