मुरादाबाद। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शिता के कारण देश की अनेक रियासतों का एकीकरण संभव हो सका।
एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव ने कर्मचारियों से राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत बनाए रखने तथा देश की अखंडता के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे@शांतनु/INN
