राजधानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 9:50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के सामने गली सितारा में हुआ। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव दल ने मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।
