मुरादाबाद। दीपावली के पावन पर्व के उपरांत सोमवार को कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह के कैंप कार्यालय भदासना में दीपावली की शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी रहा। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान कैंप कार्यालय में उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। लोगों ने विधायक ठाकुर रामवीर सिंह को दीपावली की बधाई देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की। वहीं विधायक ने भी सभी आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया और उनके साथ आत्मीय संवाद किया।

इस अवसर पर विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, शुभचिंतकों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं का स्नेह एवं अपनत्व उनके लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहा है। जनता और कार्यकर्ताओं से मिलने वाला प्रेम, विश्वास और सम्मान उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है।

उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली जैसे पावन पर्व पर लोगों का इस तरह आत्मीयता के साथ मिलना और शुभकामनाएं देना उनके लिए अत्यंत हर्ष एवं सम्मान का विषय है। क्षेत्रवासियों का यह स्नेह और विश्वास उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने भी विधायक के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान आपसी मेल-मिलाप, सौहार्द और आत्मीयता का वातावरण बना रहा@शांतनु/INN
