मुरादाबाद। थाना मुगलपुरा क्षेत्र के मोहल्ला लालबाग में पटाखे जलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्षों के नहीं मानने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, बुधवार 11 नवंबर 2026 को मोहल्ला लालबाग की गली नंबर एक में पटाखे जलाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी लालबाग उपनिरीक्षक ओम शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। इससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका बनी हुई थी।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके से लकी पुत्र अशोक वर्मा और मोतीराम पुत्र मानसिंह, निवासी गली नंबर एक लालबाग, थाना मुगलपुरा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है@शांतनु/INN
