फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने आजम खान की दोषसिद्धि पर लगी रोक को बरकरार रखा है। साथ ही उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान को भी राहत देते हुए उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका खारिज करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। दरअसल, मई 2024 में हाईकोर्ट ने आजम खान की दोषसिद्धि और सजा पर रोक लगाई थी, लेकिन उनकी पत्नी और बेटे को यह राहत नहीं दी थी। इसके बाद तीनों ने अलग-अलग कानूनी राहत के लिए शीर्ष अदालत का रुख किया था।
बता दें कि इस मामले में निचली अदालत ने आजम खान, तंजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम खान को दोषी ठहराते हुए सात-सात साल की सजा सुनाई थी। अब सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले से आजम खान के परिवार को बड़ी कानूनी राहत मिली है।
