मुरादाबाद। विधानसभा कुंदरकी में जनता की सेवा, जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विधायक ठाकुर रामवीर सिंह लगातार क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कैंप कार्यालय, महर्षि दयानंद सरस्वती लॉ कॉलेज, भदासना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।
जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों से किया सीधा संवाद
जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर विधायक के समक्ष पहुंचे। ठाकुर रामवीर सिंह ने प्रत्येक व्यक्ति की बात को ध्यानपूर्वक सुना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित प्रार्थना-पत्र प्राप्त किए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मामलों में आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी और किसी भी क्षेत्रवासी की समस्या को अनदेखा नहीं होने दिया जाएगा।

अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। आमजन से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनका उचित समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।
जनता से सीधा संवाद ही विकास की मजबूत कड़ी
ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनता से सीधा संवाद करने से क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं की जानकारी मिलती है और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायतें सुनने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच विश्वास को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर भी है।

विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्धता
विधायक ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि विधानसभा कुंदरकी के प्रत्येक गांव और प्रत्येक क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का समाधान करना और विकास कार्यों को गति देना उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि कुंदरकी का विकास और क्षेत्रवासियों की खुशहाली ही उनका लक्ष्य है।

‘मेरा परिवार’ की भावना से जनता की सेवा
ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि विधानसभा कुंदरकी उनका परिवार है और परिवार के प्रत्येक सदस्य की समस्या उनकी अपनी समस्या है। इसी भावना के साथ वे क्षेत्रवासियों के बीच रहकर उनकी बात सुनने और समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की सेवा, सम्मान और क्षेत्र का विकास उनकी कार्यशैली का आधार बना रहेगा@शांतनु/INN
