मुरादाबाद। महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और गरिमा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ऑल इंडिया वीमेन कॉन्फ्रेंस की ओर से रविवार को वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। आरएसडी एकेडमी से शुरू हुई इस जागरूकता रैली में 100 से अधिक बेटियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

वॉकाथॉन का शुभारंभ आरएसडी एकेडमी के निदेशक विनोद कुमार ने फ्लैग ऑफ कर किया। इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्ष रीता सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। रैली के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के गीत गूंजते रहे और बेटियों ने अनुशासन के साथ शांतिपूर्वक वॉकाथॉन पूरी की।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और सामाजिक सम्मान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन एग्जीक्यूटिव मेंबर ऋतु नारंग ने किया। प्रतिभागियों ने महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक रहने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट मीता मलिक, एग्जीक्यूटिव मेंबर्स एकता, मोना छाबड़ा, मंजू शर्मा और सीमा शर्मा सहित संस्था की अनेक सदस्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रीता सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

ऑल इंडिया वीमेन कॉन्फ्रेंस का यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान के प्रति सामाजिक चेतना जगाने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ@मनोज/INN
